मुख्य बातें

हरियाणा में पंजाब AAP विधायक पर FIR दर्ज: दो बेटों पर भी केस, कैथल में युवक को किडनैप कर तोड़ी टांगें, सरपंच चुनाव की रंजिश – Kaithal News

हरियाणा में पंजाब AAP विधायक पर FIR दर्ज:  दो बेटों पर भी केस, कैथल में युवक को किडनैप कर तोड़ी टांगें, सरपंच चुनाव की रंजिश – Kaithal News


अस्पताल में घायल युवक गुरचरण सिंह को ले जाते परिजन

हरियाणा के कैथल में तीन साल पहले हुए पंचायत चुनाव की रंजिश में अब एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी टांगें तोड़ दी गईं। इस मारपीट का आरोप पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलवंत बाजीगर, उसके दो बेटों और अन्य लोगों पर लगा है। कुलवंत बाजीगर

.

जिस युवक की टांगें तोड़ी गईं, उसका नाम गुरचरण सिंह है। आरोप है कि विधायक ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर पहले गुरचरण का अपहरण किया और उसके बाद उसे पीट-पीटकर दोनों पैर तोड़ दिए।

गुरचरण की शिकायत पर कैथल पुलिस ने MLA कुलवंत बाजीगर, उसके दो बेटों ओर अन्य लोगों के खिलाफ करीब आधा दर्जन धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 126, 140(2), 351(2), 61 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 लगाई गई है।

कैथल की SP उपसाना ने विधायक के खिलाफ केस की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलवंत बाजीगर, उसके दो बेटों और साथियों द्वारा किडनैप कर टांगें तोड़े जाने की घटना के बारे में अपने परिवार को बताता गुरचरण नामक युवक।

सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरी वारदात…

  • गांव में सरपंची का चुनाव लड़ा : पुलिस को दी गई शिकायत में गुरचरण ने कहा कि उसने अपने गांव में विधायक कुलवंत बाजीगर के भाई के सामने सरपंची का चुनाव लड़ा। इसी वजह से विधायक और उसका भाई रंजिश रखे हुए थे।
  • 28 अक्टूबर को दोस्त संग जा रहा था: गुरचरण ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह और उसका दोस्त गाड़ी में खरकां गांव में बजरी लेने गए थे। अचानक वहां स्विफ्ट कार में कुछ युवक पहुंचे जिन्होंने पिस्तौल के दम पर उसे गाड़ी से नीचे उतरने को मजबूर कर दिया।
  • दो के पास पिस्तौल, तीसरे के पास रॉड: गुरचरण के अनुसार- कार में जो युवक आए, उनमें से दो के पास पिस्तौल थी जबकि तीसरे ने हाथ में लोहे की रॉड ले रखी थी। ये लोग उसे जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए। गुरचरण ने दावा किया कि उसकी किडनैपिंग के दौरान इन युवकों में से एक के बाद विधायक कुलवंत बाजीगर के बेटे की वीडियो कॉल आई। विधायक ने बेटे में उसे धमकाते हुए पूछा- दोबारा मेरे पापा के खिलाफ वीडियो डालेगा?
  • विधायक के बेटे के कहने पर दोनों टांगें तोड़ दी : गुरचरण के अनुसार, उसी समय विधायक कुलवंत बाजीगर के दूसरे बेटे ने किडनैपरों से मेरी दोनों टांगें तोड़ देने को कहा। ये सुनकर किडनैपरों ने मेरी टांगों पर रॉड से वार किए। उसी समय कुछ लोगों को आता देखकर किडनैपर वहां से भाग गए।
कैथल में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ वीडियो में अपनी बात कहता गुरचरण नामक युवक।

कैथल में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ वीडियो में अपनी बात कहता गुरचरण नामक युवक।

घायल युवक ने वीडियो डाल कर कही दो बातें...

  • गुरचरण ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया। इसमें गुरचरण ने कहा- MLA कुलवंत सिंह ने मुझ पर हमला करवाकर बहुत बड़ी गलती की है। उसके लिए यही सही था कि वह मुझे जान से मरवा देता। उसने मरा हुआ सांप अपने गले में डाल लिया है। उसकी आने वाली नस्लें याद रखेंगी कि किसी की टांगें कैसे तोड़ते हैं?
  • गुरचरण ने आगे कहा- चुनावी विवाद की रंजिश में हाथ और आंखों पर पट्‌टी बांधकर मेरा अपहरण किया गया। अपहरण करने वाले मुझे एक नहर के पास ले गए। उनमें से एक ने मुझ पर गन तान दी और दूसरे ने MLA कुलवंत बाजीगर के बेटे गुरमीत उर्फ विक्की से वीडियो कॉल की। उनके बाकी साथियों में हरदीप सरपंच और सतपाल शामिल था। इन्होंने जमीन पर कब्जा कर रखा है जिसकी निशानदेही होनी थी।
पंजाब में पटियाला जिले की शुतराणा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत बाजीगर जिन पर कैथल के युवक ने केस दर्ज कराया है।

पंजाब में पटियाला जिले की शुतराणा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत बाजीगर जिन पर कैथल के युवक ने केस दर्ज कराया है।

MLA का भाई बना था सरपंच अपने वीडियो में गुरचरण ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत बाजीगर को चुनौती देते हुए कहा- ‘कुलवंत सिंह, अब तेल देखो और तेल की धार देखो। पहले MLA ने अपने भाई को सरपंच बनाया। मैंने कोर्ट से उसकी सरपंची खारिज करवा दी। मैंने आरोपियों के खिलाफ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले तो उन्होंने मुझे धमकियां दिलवाईं। MLA ने मुझ पर पहले भी केस दर्ज करवा रखे हैं। मैं आगे पूरी कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।’

इस बीच गुहला के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *