मुख्य बातें

निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से क्रेन गिरी, दो पिकअप वाहन दबे: पिलर को शिफ्ट करते समय बिगड़ा संतुलन, लोगों को निकालने की कोशिश जारी – Pithampur News

निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से क्रेन गिरी, दो पिकअप वाहन दबे:  पिलर को शिफ्ट करते समय बिगड़ा संतुलन, लोगों को निकालने की कोशिश जारी – Pithampur News

पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से क्रेन गिर गई। क्रेन नीचे सर्विस रोड से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों पर गिरी। हादसा शुक्रवार सुबह सागौर इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेन के नीचे दो लोग दबे हैं। उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

.

जानकारी के अनुसार, क्रेन भारी पिलर को शिफ्ट करने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही सागौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *