मुख्य बातें

एटा में नाबालिग से गैंगरेप, किशोरी गर्भवती: आरोपियों पर परिवार को जलाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज – Etah News

एटा में नाबालिग से गैंगरेप, किशोरी गर्भवती:  आरोपियों पर परिवार को जलाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज – Etah News


नंद कुमार | एटा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा में एक नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो नाबालिग पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद यह घटना उजागर हुई। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी के पूरे परिवार को जलाकर मारने की धमकी भी दी थी।

यह घटना लगभग तीन महीने पहले हुई थी। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। जहां जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी वारदात बताई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के बयान के आधार पर परिवार ने निधौलीकलां थाने में दो किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया। मामले में आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से गुमसुम रह रही थी। उसकी तबीयत भी खराब थी। बुधवार को डॉक्टर के पास ले जाने पर उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछताछ में बेटी ने बताया कि आरोपियों की धमकी के डर से वह अब तक चुप थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *