मुख्य बातें

गुमला में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत: बीएड कॉलेज के पास बाइक सवार एक अन्य घायल – Gumla News

गुमला में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत:  बीएड कॉलेज के पास बाइक सवार एक अन्य घायल – Gumla News

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना बीएड कॉलेज के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

.

मृतक छात्र की पहचान गणेशपुर डिपा निवासी सिकंदर राम तुरी के पुत्र कार्तिक राम तुरी के रूप में हुई है। इस हादसे में सिसई के मेरेंगबिरा गांव निवासी 21 वर्षीय लोहरा उरांव घायल हुए हैं।

एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी

एसआई विनय कुमार महतो ने बताया कि परिजनों के अनुसार, कार्तिक राम तुरी और लोहरा उरांव करम डिपा की ओर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को एसआई विनय कुमार महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक कार्तिक राम तुरी अपने तीन भाइयों में बीच का था। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *