मुख्य बातें

आईआईएमसी एलुमनी का वार्षिक मिलन: मनोज कुमार और आनंद दत्त सम्मानित, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा – Ranchi News

आईआईएमसी एलुमनी का वार्षिक मिलन:  मनोज कुमार और आनंद दत्त सम्मानित, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा – Ranchi News

रांची में आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के झारखंड चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह ‘कनेक्शन्स रांची मीट’ आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कनेक्शन्स मीट की शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली से हुई थी। इसके बाद देशभर के अलग-अलग राज्यों में प्रत्येक सप्ताहांत चैप्टर स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं। रांची में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने की। कार्यक्रम में महासचिव राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मनोज कुमार और आनंद दत्त सम्मानित कार्यक्रम के दौरान झारखंड चैप्टर की नींव रखने वाले सेल के पदाधिकारी मनोज कुमार और वरिष्ठ पत्रकार आनंद दत्त को ‘पिलर ऑफ इमका अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर पहले से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। भविष्य में इसे और विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एलुमनी सदस्यों और उनके परिवारों के लिए मिलन कार्यक्रम आयोजित करना चैप्टर की प्राथमिकता में शामिल है। महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि इमका की सबसे बड़ी ताकत उसके सदस्य हैं, जो एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। संगठन मजबूती पर हुई चर्चा इमका के उपाध्यक्ष एवं भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी प्रभात उपाध्याय ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठकों और आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल, पीएनबी के जीएम राजेश कुमार, प्रो. संतोष उरांव, पूर्व महासचिव मनीष सिंह, वर्षा रानी तिर्की समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. आलोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत कुमार, विशाल जैन, रीतेश वर्मा, विवेकानंद, देवेंद्र कुमार, समीर उरांव, पंकज चंद्र गोस्वामी, मनीष कुमार, माधव शर्मा, करन सेठ और सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य और उनके परिजन भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल आपसी मेल-जोल और अनुभव साझा करने से जीवंत बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *