मुख्य बातें

पलामू में लेवी न देने पर महिला मजदूर पर हमला: हथियारबंद अपराधियों ने पीटा, जान से मारने की धमकी दी – Palamu News

पलामू में लेवी न देने पर महिला मजदूर पर हमला:  हथियारबंद अपराधियों ने पीटा, जान से मारने की धमकी दी – Palamu News

बहुउद्देशीय भवन निर्माण स्थल पर कार्यरत महिला मजदूर पर हथियारबंद अपराधियों ने हमला किया।

पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक बहुउद्देशीय भवन निर्माण स्थल पर कार्यरत महिला मजदूर पर हथियारबंद अपराधियों ने हमला किया। लेवी न देने पर अपराधियों ने महिला की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 27 अक्टूबर की रात करीब

.

खुद को थाना प्रभारी बताकर गेट खुलवाया

जानकारी के अनुसार, छठ पर्व के कारण अधिकांश मजदूर अपने घर चले गए थे, जबकि रमकंडा (गढ़वा) की निवासी प्रतिमा देवी नामक महिला मजदूर निर्माण कार्य की देखरेख कर रही थी। रात में लगभग 15 से 20 हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को थाना प्रभारी बताकर गेट खुलवाया और जैसे ही प्रतिमा देवी ने दरवाजा खोला, उस पर हमला कर दिया।

अपराधियों ने महिला के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसे संवेदक व मुंशी को फोन करने के लिए मजबूर किया। हमलावरों ने धमकी दी कि यदि लेवी का भुगतान नहीं किया गया तो निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा और संबंधित लोगों की हत्या कर दी जाएगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

महिला मजदूर प्रतिमा देवी ने पुलिस को बताया कि उसने हमलावरों में प्रदीप साव, रमेश परहिया, अरुण परहिया, जितेंद्र परहिया, विजय परहिया, विक्टर परहिया और सरयू परहिया को पहचाना है।

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *