मुख्य बातें

बैंककर्मियों के साथ मिलकर ससुरालीजन ने हड़पे 33 लाख, FIR: फर्जी साइन कर बैंक से निकाली बीमा और निवेश की रकम, 7 पर कार्रवाई – Kanpur News

बैंककर्मियों के साथ मिलकर ससुरालीजन ने हड़पे 33 लाख, FIR:  फर्जी साइन कर बैंक से निकाली बीमा और निवेश की रकम, 7 पर कार्रवाई – Kanpur News

स्वरूप नगर निवासी महिला ने ससुरालीजन और बैंक कर्मियों समेत 7 पर मिलीभगत कर करीब 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद ससुरालीजन ने बैंक कर्मियों से मिलकर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा और निवेश की रकम नि

.

शादी के साल भर बाद पति की हो गई थी मौत

किदवई नगर निवासी लवी भरतिया ने बताया कि उनकी पहली शादी स्वरूप नगर निवासी रवि थरड से वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति की मौत हो गई। जिसके बाद ससुरालीजन ने उसकी दूसरी शादी मुंबई के रूपम भरतिया से करवा दी। जनवरी में शहर लौटने के बाद जब वह बैंक खाता खुलवाने पहुंची तो पता चला कि यूनियन बैंक आफ इंडिया की स्वरूप नगर शाखा में उनके नाम से एक पुराना खाता मौजूद है।

जांच करने पर पता चला कि अलग-अलग बीमा पालिसी से करीब 33 लाख रुपए खाते में आए थे। जिस रकम को उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक कर्मियों की मदद से निकाला गया है और अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया है। आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में पूर्व ससुरालीजन से बातचीत की तो वह उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *