मुख्य बातें

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती दौड़े: उदयपुर में पटेल की प्रतिमा के समक्ष अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए – Udaipur News

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती दौड़े:  उदयपुर में पटेल की प्रतिमा के समक्ष अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए – Udaipur News


उदयपुर के ओगणा थाने के बाहर रन फॉर यूनिटी में दौड़ते हुए पुलिसकर्मी और ग्रामीण।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर आज उदयपुर में कई आयोजन हुए। इसमें पटेल समाज की और से वाहन रैली से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई कार्यक्रम हुए। बारिश के चलते सुबह फतहसागर पर होने वाला मैराथन स्थगित कर दिया गया।

.

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनप्रतिनिधियों एवं उदयपुर जिला प्रशासन की और से अधिकारियों ने पटेल सर्कल पर पटेल की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान वहां पर उपस्थित जन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह, एडीएम शहर जितेंद्र ओझा, भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल आदि रहे मौजूद रहे।

इधर, पुलिस थाना झाड़ोल और ओगणा की और से भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिसकर्मी, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस थाने से रन फॉर यूनिटी का आगाज हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर ​निकला। इस दौरान सभी को डिप्टी नेत्रपाल सिंह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

तस्वीरों में देखे पटेल जयंती के कार्यक्रम…

उदयपुर में पटेल सर्कल पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते अधिकारी।

उदयपुर में पटेल जयंती पर पटेल सर्कल पर जुटे युवा और शहरवासी।

उदयपुर में पटेल जयंती पर पटेल सर्कल पर जुटे युवा और शहरवासी।

उदयपुर के ओगणा पुलिस थाने से भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। - दुष्यंत पूर्बिया

उदयपुर के ओगणा पुलिस थाने से भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। – दुष्यंत पूर्बिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *