मुख्य बातें

गुज्जर बिरादरी की महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा: जालंधर के भोगपुर का मामला, पुलिस छुवाए जानवर, 4 आरोपियों पर केस दर्ज की तैयारी – Jalandhar News

गुज्जर बिरादरी की महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा:  जालंधर के भोगपुर का मामला, पुलिस छुवाए जानवर, 4 आरोपियों पर केस दर्ज की तैयारी – Jalandhar News


अस्पताल भर्ती महिला का बयान लेते हुए सब इंस्पेक्टर अंजू ।

जालंधर की तहसील भोगपुर क्षेत्र के गांव मानक राए में मुसलमान गुज्जर बिरादरी से जुड़ी तीन महिलाओं के साथ मारपीट और बंधक बनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा एक घोड़ी और बछेड़ी के लापता होने को लेकर हुआ।

.

जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव लुहारां निवासी सफी पुत्र मासूम अली के डेरे की एक घोड़ी और उनकी बुआ की बछेड़ी अचानक खुलकर कहीं चली गई। सुबह जब डेरे के पुरुष पराली इकट्ठी करने चले गए, तो डेरे पर मौजूद महिलाएं नीरा पत्नी याकूब अली, मलकू पत्नी बाड हुसैन और उनकी बुआ सेती — दोनों जानवरों की तलाश में निकलीं।

लोगों से घोड़ी और बछेड़ी के बारे में पूछने पर चार लोगों ने हमला किया

खोज के दौरान ये महिलाएं खेतों में बने दूसरे डेरे तक पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों से घोड़ी और बछेड़ी के बारे में पूछा। इतना सुनते ही डेरे पर मौजूद चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तीनों महिलाओं को बेरहमी से पीटा।

घटना के बाद महिलाएं किसी तरह वहां से भाग निकलीं, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर दो महिलाओं नीरा और मलकू को पकड़ लिया और अपने डेरे में बंधक बना लिया। तीसरी महिला किसी तरह गांव पहुंची और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

घायल महिला अपनी चोट दिखाती हुई।

सब इंस्पेक्टर अंजू की अगुआई में पुलिस टीम पहुंची

सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी लहदड़ा को खबर दी। सब इंस्पेक्टर अंजू की अगुआई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को मुक्त करवाकर काला बकरा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पीडि़ताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने न सिर्फ महिलाओं को पीटा, बल्कि उन्हें गालियां भी दीं और धमकाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *