मुख्य बातें

सोनीपत में ढाबा कर्मियों से मारपीट का मामला: पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया काबू; 5 को पहले भेज चुके जेल – Gohana News

सोनीपत में ढाबा कर्मियों से मारपीट का मामला:  पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया काबू; 5 को पहले भेज चुके जेल – Gohana News

AI से तैयार किया गया प्रतीकात्मक फोटो।

सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने ढाबा कर्मचारियों से मारपीट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान मयंक गांव भिगान और रितेश निवासी शाहपुर तुर्क, सोनीपत के रूप में हुई है। इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दि

.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना 4 सितंबर को दिल्ली-पानीपत रोड पर भिगान चौक के पास स्थित मंगल वैष्णो ढाबा पर हुई थी। ढाबा मालिक विजय निवासी गांव मलिकपुर ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे तीन युवक कार से ढाबे पर आए और खाना मांगा। कर्मचारियों ने खाना तैयार न होने की बात कही, जिस पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों दीपक आदि से मारपीट की और धमकी देकर चले गए।

उसने बताया कि लगभग एक घंटे बाद, जब ढाबा मालिक विजय मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने कर्मचारी चंदन और शंकर को घायल अवस्था में पाया। चंदन ने बताया कि तीन गाड़ियों में करीब 10-12 युवक आए थे। इनमें से एक के हाथ में तलवार, दूसरे के हाथ में चाकू और तीसरे के हाथ में बेसबॉल बैट था। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से चंदन के चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई और शंकर को भी डंडों व मुक्कों से पीटा। उन्होंने ढाबे के सामान में भी तोड़फोड़ की।

इस घटना के संबंध में मुरथल थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, उप निरीक्षक सुल्तान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले ही पांच आरोपियों कुणाल, बसंत, योगेश उर्फ पारस, शुभम और प्रदीप उर्फ सोहटी को गिरफ्तार कर लिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *