मुख्य बातें

मैनपुरी में बारात जा रहे व्यक्ति पर हमला: एटा निवासी को आवारा कुत्तों ने काटा, अस्पताल में भर्ती – Mainpuri News

मैनपुरी में बारात जा रहे व्यक्ति पर हमला:  एटा निवासी को आवारा कुत्तों ने काटा, अस्पताल में भर्ती – Mainpuri News

मैनपुरी जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा घटना में, एटा से बारात में शामिल होने आए 45 वर्षीय श्याम सिंह पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रविवार दोपहर को श्याम सिंह पुत्र दूरबीन सिंह, निवासी दत्तापुर, जनपद एटा, दान्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छड़ी में अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। वे शीतला मंदिर के पास स्थित ग्राम शिवसिंहपुरा में बारात में जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के अंदर प्रवेश कर रहे थे, तभी पीछे से आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से श्याम सिंह के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।उन्हें रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई है। उनके परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *