मुंगेर में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किट तैयार किए जा रहे हैं। जिले की मुंगेर, जमालपुर और तारापुर विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। इन चुनावों के लिए जिला मुख्यालय स्थित संग्रहालय सभागार में सामग्री कोषांग बनाया गया है।
.
इस बार मतदान कर्मियों को मोबाइल होल्डर दिए जाएंगे, ताकि वे मतदान के दौरान अधिकारियों को लगातार सूचनाएं भेज सकें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, पोलिंग पार्टियों और मतदान कर्मियों के लिए विशेष बैग भी तैयार किए गए हैं। इन बैगों में मतदान से संबंधित छोटी सामग्री किट भी रखी जाएगी।
15 दिनों से मतदान किट तैयार करने में जुटे कर्मी
सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार दीपक के नेतृत्व में 100 से अधिक कर्मी पिछले लगभग 15 दिनों से मतदान किट तैयार करने का कार्य कर रहे हैं।
1208 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री किट
मुंगेर, जमालपुर और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1208 मतदान केंद्रों के लिए ये सामग्री किट तैयार की जा रही हैं। इनमें मुंगेर विधानसभा के लिए 404, जमालपुर के लिए 392 और तारापुर विधानसभा के लिए 412 मतदान केंद्र शामिल हैं।
