मुख्य बातें

पलवल में हरियाणा स्थापना दिवस समारोह मनाया: विधायक हरेंद्र सिंह बोले- कई क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बना, युवा आत्मनिर्भर बने – Palwal News

पलवल में हरियाणा स्थापना दिवस समारोह मनाया:  विधायक हरेंद्र सिंह बोले- कई क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बना, युवा आत्मनिर्भर बने – Palwal News


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा।

हरियाणा प्रदेश का 60वां स्थापना दिवस पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होडल के विधायक हरेंद्र सिंह ने जिला स्तरीय समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

.

इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाई दी। प्रतिभागियों ने हरियाणवी नृत्य, लोक नृत्य, योग और समूह गान जैसी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में कन्या भ्रूण हत्या, ‘से नो टू प्लास्टिक’ और नशा मुक्त भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक हरेंद्र सिंह।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण

जिला स्तरीय कार्यक्रम में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वर्चुअल प्रसारण भी दिखाया गया। राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधायक हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा परंपरा, संस्कृति, वीरता और मेहनत की धरती है। उन्होंने देश के खाद्यान्न उत्पादन, सुरक्षा और विकास में हरियाणा के अग्रणी योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण में सहयेाग दें युवा : विधायक

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क तंत्र, उद्योग, खेल, शिक्षा और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। विधायक ने युवा पीढ़ी से आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश ने हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है। सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं चलाकर और पोर्टल बनाकर नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

साहस और समर्पण की भूमि है हरियाणा : डीसी

उन्होंने कहा कि हरियाणा की यह वीरभूमि साहस, समर्पण और मेहनत की मिसाल रही है, जहां किसानों ने अन्न के भंडार भरे हैं, खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर तिरंगा लहराया है और वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एडीसी जयदीप कुमार व सीटीएम अप्रतिम सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *