पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
भीलवाड़ा की बनेड़ा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुएं और ट्यूबवेलों से केबल चोरी के मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों ने बनेड़ा के अलावा भी कई थाना क्षेत्र में चोरी की इस वारदातों को अंजाम दिया है।
.
बनेड़ा थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि 30 अक्टूबर को मानपुरा में रहने वाले जगदीश गुर्जर ने एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी मानपुरा स्थित जमीन पर बने कुएं में ट्यूबवेल पर पानी की मोटर लगी है। बीती रात चोरों ने कुएं में लगी पानी की मोटर की करीब 400 फीट की केबल खोल चुरा ले गए। इसी प्रकार बनेड़ा थाने में महुआ खुर्द, बरन आदि क्षेत्रों में से भी कुएं में से ट्यूबवेल की केबल चोरी की रिपोर्ट मिली थी। इन रिपोर्ट पर एक मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया।
सीसीटीवी फुटेज और अपराधियों से पूछताछ के बाद पकड़ा इस टीम ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किए, पूर्व में चोरी, लूट, डकैती नकबजनी और चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। इसके अलावा परंपरागत पुलिसिंग और मुखबिरों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को डिटेन किया। इनसे टेक्निकल तरीके से पूछताछ की गई। तीनों आरोपियों ने बनेड़ा थाना क्षेत्र सहित सदर, मांडल और रायला की तरफ वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मामले में शामिल राधेश्याम (20) पिता गनपत भील निवासी बनेड़ा, शिवराज (25 ) पिता गनपत भील निवासी बनेड़ा , सुरेश ( 28 ) पिता शंकर भील निवासी बनेड़ा को गिरफ्तार किया है।
ये थे टीम में शामिल
आरोपियों को पकड़ने गई टीम में बनेड़ा थाना प्रभारी मूलचंद, एएसआई गजेंद्र, कॉन्स्टेबल अजय और मुकेश शामिल रहे ।
यहां की थी वारदात
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 15 से 20 दिन पहले बरण, जिवलिया , कमलिया ओर धूलखेड़ा की तरफ वारदात की। एक महीना पहले कोटा बाइपास की तरफ बासा का खेड़ा, श्री जी सिटी की तरफ क्षेत्र में चोरी की। करीब 20 दिन पहले माली खेड़ा , मानपुरा बनेड़ा की तरफ लगे ट्यूबवैल पर चोरी की। इनके अलावा महुआ खुर्द, आमली और कांकरोलिया के कई क्षेत्रों में भी वारदात की।
