पंजाब ने अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच नेट जीएसटी कलेक्शन में 21.51% की वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर माह में यह वृद्धि 14.46% रही। यह दावा आज (2 नवंबर) को पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य ने 15,683.59
.
जो पिछले पिछले वर्ष के 12,907.31 करोड़ रुपए से 2,776 करोड़ रुपए अधिक हैं। अक्टूबर 2025 में नेट जीएसटी संग्रह 2,359.16 करोड़ रुपए रहा, जो अक्टूबर 2024 के 2,061.23 करोड़ रुपए से 298 करोड़ रुपए अधिक है।
नॉर्थ इंडिया में पंजाब टॉप पर
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बाढ़ और GST 2.0 में टैक्स दरें घटने के बावजूद पंजाब में जीएसटी की आमदनी बढ़ी है। यह बढ़ोतरी राज्य की अच्छी टैक्स वसूली व्यवस्था और सही नियम पालन की वजह से हुई है।उन्होंने बताया कि पंजाब की 21.5% की बढ़ोतरी राष्ट्रीय औसत 7% से काफी ज्यादा है, जिससे पंजाब उत्तर भारत के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान मंत्रिमंडल की मीटिंग करते हुए। (फाइल फोटो)
बाढ़ में भी हुई बढ़ौतरी
चीमा ने कहा कि टैक्स दरों में कटौती और भारी बाढ़ के बावजूद पंजाब की जीएसटी आमदनी बढ़ी है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि लोग नियमों का बेहतर पालन कर रहे हैं, सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और सारा सिस्टम अब डिजिटल तरीके से मॉनिटर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजाब की 21.5% की वृद्धि राष्ट्रीय औसत 7% से काफी ज्यादा है, जिससे पंजाब उत्तर भारत के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
