जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम धामी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत सुबह 11:15 बजे हेलिकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ट) और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों सहित उनका स्वागत किया
.
राष्ट्रपति अभी हरिद्वार के लिए निकल चुकी हैं, जहां कुछ ही देर में वे पतंजलि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्य के कई कैबिनेट मंत्री, शिक्षाविद, एवं देशभर से आए छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।
हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
