मुख्य बातें

​बांसवाड़ा में कुत्ते ने 8 लोगों को काटा: पूरे गांव में दहशत का माहौल, घायलों का हॉस्पिटल में इलाज करवाया – Banswara News

​बांसवाड़ा में कुत्ते ने 8 लोगों को काटा:  पूरे गांव में दहशत का माहौल, घायलों का हॉस्पिटल में इलाज करवाया – Banswara News

महात्मा गांधी चिकित्सालय में कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों का इलाज करते हुए।

बांसवाड़ा जिले के आबापुरा क्षेत्र के डाबड़ी माल गांव में कुत्ते के काटने से 8 लोग घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

.

​जानकारी के अनुसार कुत्ते ने डाबड़ीमाल गांव के ही 6 लोगों को काटा हैं। इन घायलों में कांता पति केरेंग, केरेंग पिता हकरू, कमला पिता भेरा, लखां पति पितेश, पप्पूलाल पिता प्रभु और विकास पुत्र वागू शामिल हैं। सभी घायल इसी गांव के निवासी हैं।

​हमले में घायल हुए 8 लोगों में 2 अन्य लोग भी शामिल हैं। एक व्यक्ति बरवाड़ा मचार गांव का दला, पिता लक्सी है। इसके अलावा, एक अन्य महिला को भी कुत्ते ने काटा है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

​इतनी बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुत्ते की तलाश की जा रही है ताकि आगे की घटनाओं को रोका जा सके। एक ही गांव में एक साथ इतने लोगों के कुत्ते की काट लेने से गांव के लोग चिंतित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *