प्रशासनिक अधकारियों से CM नायब सैनी की मीटिंग की फाइल फोटो।
हरियाणा सरकार ने राजस्व अधिकारियों (DRO) व तहसीलदारों को एचसीएस अफसर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ सुमिता मिश्रा को लेटर जारी किया है। इस लेटर म
.
सबसे अहम बात यह है कि इस बार इन पदों को मुख्य सचिव ने 22 दिसंबर, 2017 के मानदंड के अनुसार भरे जाने को कहा है। हालांकि सरकार ने जब में 2019 डीडीपीओ-बीडीपीओ से एचसीएस के 11 पद भरे थे, तब प्रमोशन के मानदंड बदल दिए थे। ऐसे में संभावना है कि इस प्रकार की नियुक्तियों पर विवाद पैदा होने के आसार हैं।
वित्तायुक्त डॉ सुमिता मिश्रा ने मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा को सात अफसरों के नाम भेजकर विजिलेंस क्लीयरेंस मांगी है। इन एचसीएस पदों के लिए डीआरओ डॉ कुलदीप सिंह, डीआरओ चेतना चौधरी, डीआरओ तरुण सहोता, डीआरओ अभिषेक बिबियां, डीआरओ विजय कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार और तहसीलदार कुलदीप कृष्ण शर्मा का नाम शामिल है।
सरकार ने 2019 को ये बदले थे ये मानदंड…
जब सरकार ने डीडीपीओ, बीडीपीओ से एबसीएस के 11 पद भरने थे। तब 22 दिसंबर, 2017 के मानदंड बदलकर 19 अगस्त, 2019 को नए मानदंड विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव को भेजे थे।
- सर्विस में आने से पहले की शैक्षणिक योग्यता के 50 फीसदी अंक मिलेंगे, जबकि बाद में प्राप्त योग्यता के 100 फीसदी अंक मिलेंगे।
- सबसे पहले पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री को लिया जाएगा, उसके बाद की डिग्रियों को अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा और योग्यता की ये डिग्रियां क्रोनोलोजिकल लिया जाएगा। अगर सर्विस के बाद पीएबडी की है तो एक अंक मिलेगा और अगर पहले की है तो 0.5 अंक मिलेगा।
ACR के नंबर भी जुड़ेंगे इन पदों के लिए राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) के नंबर भी जुड़ेंगे। एसीआर यदि आउटस्टैंडिंग है तो इसके लिए अभ्यर्थी को 8.75 नंबर, वेरी गुड के 7, गुड के 5 नंबर प्रति वर्ष के हिसाब से 8 एसीआर के मिलेंगे। आठ साल की सर्विस के बाद संबंधित अनुभव के लिए प्रति वर्ष के 0.5 नंबर जुड़ेंगे।
डिग्री के लिए 13 नंबर मिलेंगे सर्विस में आने के बाद शैक्षणिक योग्यता के लिए डिग्री- योग्यता के लिए 13 नंबर मिलने का प्रावधान किया गया है। ए). पीजी/ मास्टर्स डिग्री या कोई प्रोफेशनल पीजी डिग्री, जहां दाखिले के लिए ग्रेजुएट डिग्री पूर्व योग्यता है, जैसे एलएलबी के लिए अधिकतम 9 नंबर, फर्स्ट डिवीजन के 9 नंबर, सेकंड डिवीजन के लिए 7 नंबर, थर्ड डिवीजन के 5 नंबर मिलेंगे।

