मुख्य बातें

बेगूसराय में पीट-पीटकर युवक की हत्या: गले में फंदे का निशान, लाश को घर के पास फेंका; पड़ोसी पर आरोप – Begusarai News

बेगूसराय में पीट-पीटकर युवक की हत्या:  गले में फंदे का निशान, लाश को घर के पास फेंका; पड़ोसी पर आरोप – Begusarai News

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को घर के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान गोविंद पासवान(30) के रूप में की गई है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मुनीचक करीम टोल की है। सूचना मिलते ही सदर-टू प्रभारी डीएसपी इमरान अहमद मौके पर पहुंचे। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घर में मचा कोहराम जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम पड़ोस के युवक ने उसे बुलाया था। इसके बाद देर रात पीट-पीटकर हत्या करने के बाद लाश घर के पास लाश फेंक दिया। सुबह में लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गले पर फंदे का निशान डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि लाश की स्थिति देखकर लग रहा है कि ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या की गई है, गले पर भी रस्सी के निशान है। 100 मीटर दूर तक ब्लड का निशान है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *