मुख्य बातें

दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत: तीन साथी गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर, मेला देखने जा रहे थे दोस्त – Deeg News

दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:  तीन साथी गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर, मेला देखने जा रहे थे दोस्त – Deeg News


डीग जिले के कैथवाड़ा गांव में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

.

मृतक की पहचान माजिल पुत्र जुबेर, निवासी घघबाड़ी गांव के रूप में हुई है। घायलों में राहुल और माजिल के दो साथी शामिल हैं।

हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, माजिल अपने दोस्तों के साथ कैथवाड़ा-डीग मार्ग पर मेला देखने जा रहा था। वहीं राहुल फर्नीचर का काम खत्म कर कैथवाड़ा की ओर लौट रहा था। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण यह आमने-सामने की टक्कर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक तेज धमाका हुआ और चारों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर कैथवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर सीकरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने कहा कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *