मुख्य बातें

पलामू में 4 फीट रास्ते के लिए पड़ोसी का मर्डर: कुछ दिन पहले ही हुआ था विवाद, डेढ़ लाख की सुपारी देकर कटार से करवाई हत्या – Palamu News

पलामू में 4 फीट रास्ते के लिए पड़ोसी का मर्डर:  कुछ दिन पहले ही हुआ था विवाद, डेढ़ लाख की सुपारी देकर कटार से करवाई हत्या – Palamu News


पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को वेल्डिंग दुकानदार जसीमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या 4 फीट रास्ते के विवाद में की गई थी। पड़ोसी ने अपने प

.

एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार को बताया कि मृतक सतगावां गांव का रहने वाला था। उसकी हत्या पड़ोसी इरफान अंसारी ने कराई है। दोनों के बीच मकान बनाने के दौरान चार फीट रास्ता छोड़ने का समझौता हुआ था।

मगर इरफान ने इस समझौते को नहीं मानते हुए चार फीट रास्ता नहीं छोड़ा। जबकि जसीमुद्दीन अपना मकान बनाते वक्त चार फीट रास्ता पहले ही छोड़ चुका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।

बरामद हथियार।

50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे

हत्या के लिए इरफान अंसारी ने तरहसी थानाक्षेत्र के गुरहा निवासी अब्दुल रमजान और बिहार के औरंगाबाद निवासी सैफुल्लाह खान को डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी, जिसमें 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे। अब्दुल और सैफुल्लाह के साथ इरफान की पुरानी पहचान थी। तीनों ओडिशा में साथ काम करते थे। आरोपियों ने जसीमुद्दीन को फोन कर गेट ग्रिल की मापी के लिए बुलाया और नारियल काटने वाले कटार से उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों में दो फरार

घटना का खुलासा अब्दुल रमजान की गिरफ्तारी के बाद हुआ। हरिहरगंज बाजार से अब्दुल को पकड़ा गया। मृतक का पड़ोसी इरफान और बिहार का सैफुल्लाह फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *