सोनीपत में एक निर्माणाधीन मकान से डेढ़ लाख के बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वारदात सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने सीसी टीवी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।पुलिस न
.
निर्माणाधीन मकान से तार चोरी
सोनीपत के गांव बन्देपुर में मकान बना रहे प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली में डीडीए में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। बीती रात चोरी की वारदात हुई। वह मूल रूप से गांव थाना खुर्द, सोनीपत के निवासी हैं,उसने बताया कि उनका मकान अभी निर्माणाधीन है और रात में वहां कोई नहीं रहता। सुबह जब वे मकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मकान से बिजली के सभी तार चोरी हो चुके हैं।
निर्माणाधीन मकान से डेढ़ लाख के बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया
1.50 लाख रुपए के तार चोरी, CCTV में कैद वारदात
प्रवीन कुमार ने बताया कि चोरी हुए तारों की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चोरी के बाद गली से जाते चोर
थाना सदर पुलिस ने दर्ज किया मामला
मकान मालिक की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर की कॉपियां कंप्यूटर द्वारा तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं। पुलिस ने स्थल निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हालात की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। जांच अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
