हरियाणा में ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के लिए HPSC ने 2 नवंबर को परीक्षा आयोजित की। जिसकी आंसर-की HPSC ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अब अभ्यर्थी वहां से अपने आंसर चेक कर सकते हैं।
.
HPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों को बताया गया है कि अगर कोई किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहे तो सबूतों के साथ 5 नवंबर की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इसके लिए 250 रुपए प्रति ऑब्जेक्शन जमा कराने होंगे। अगर आपत्ति सही पाई गई तो फीस के तौर पर लिए ली गई राशि को वापस लौटा दिए जाएगा। नंवबर के के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है।
HPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन।
35 पदों के लिए हुई परीक्षा
HPSC ने साल 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 व असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 28 अप्रैल 2023 आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। ट्रेजरी अफसर के लिए जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 व EWS के लिए 1 पद आरक्षित है।
असिस्टेंट अफसर के 30 पदों में जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 व EWS के लिए 3 पद आरक्षित है। सभी पदों के लिए HPSC ने बैचॅलर डिग्री योग्यता रखी थी।
