मुख्य बातें

धनबाद में प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप: आक्रोशित परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे, हंगामा; डॉक्टर-स्टाफ फरार – Dhanbad News

धनबाद में प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप:  आक्रोशित परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे, हंगामा; डॉक्टर-स्टाफ फरार – Dhanbad News


धनबाद में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हीरक रोड स्थित अवनित हेल्थ केयर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद एक प्रसूता की रास्ते में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर

.

हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गीता देवी नामक प्रसूता को 26 अक्टूबर को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनकी डिलीवरी परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे, सोमवार रात डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए

परिजन नवजात शिशु और प्रसूता को घर ले जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल को सील करने, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि अस्पताल और घटना की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक को निर्देश दिए गए हैं। मुआवजा दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की जाएगी।

गीता देवी की सांस तेज चल रही थी: भाई

मृतका के भाई रोहित महतो ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद गीता देवी की सांस तेज चल रही थी और उनकी हालत गंभीर थी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक हुए बिना ही डिस्चार्ज कर दिया, जिसके कारण रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इधर, सीओ गिरजानंद किस्कू ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

सोमवार रात से ही लोग हंगामा कर रहे हैं और पुलिस बल मौके पर तैनात है। अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। -योगेंद्र प्रसाद, सब इंस्पेक्टर, बाघमारा

धनबाद में प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप:  आक्रोशित परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे, हंगामा; डॉक्टर-स्टाफ फरार – Dhanbad News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *