मुख्य बातें

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल का राजस्थान में मनेगा उत्सव: कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक,  बोले- देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होंगे आयोजन – Jaipur News

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल का राजस्थान में मनेगा उत्सव:  कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक,  बोले- देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होंगे आयोजन – Jaipur News


​​​राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजस्थान में 7 नवम्बर से विशेष आयोजन शुरू होंगे।

​​​राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजस्थान में 7 नवम्बर से विशेष आयोजन शुरू होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभ

.

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि ‘वंदे मातरम्@150’ कार्यक्रम को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत उत्सव के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना जगाने का भी माध्यम बनेगा।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि ‘वंदे मातरम्@150’ कार्यक्रम को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत उत्सव के रूप में मनाया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और जनता की अधिकतम सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्यक्रमों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाएगा और कार्यक्रम स्थलों पर सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने डीओआईटी विभाग को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण और तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

मुख्य सचिव ने डीओआईटी विभाग को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण और तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

मुख्य सचिव ने डीओआईटी विभाग को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण और तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम 7 नवम्बर को जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी व मेडिकल कॉलेज, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, पुलिस, आरएसी जवान और सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

इसी दिन अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, सीकर, भीलवाड़ा और अलवर में भी जिला स्तरीय आयोजन होंगे। इसके बाद 8 और 9 नवम्बर को शेष 31 जिलों में प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य सरकार ने कार्यक्रमों की श्रृंखला की तैयार

  • 10 नवम्बर: सभी सरकारी कार्यालयों में ‘वंदे मातरम्@150’ एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम
  • 11 नवम्बर: नगर निकायों में आयोजन
  • 12 नवम्बर: पंचायती राज संस्थानों में आयोजन
  • 13 नवम्बर: स्कूलों व छात्रावासों में आयोजन
  • 14 नवम्बर: उच्च शिक्षा संस्थानों में आयोजन
  • 15 नवम्बर: अस्पतालों और पुलिस थानों में आयोजन

साथ ही, 7 नवम्बर से 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक वाचन किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव स्वास्थ्य गायत्री ए. राठौड़, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास डॉ. देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव स्वायत्त शासन रवि जैन, शासन सचिव डीओआईटी डॉ. रवि कुमार सुरपुर और सचिव सूचना एवं जनसंपर्क सन्देश नायक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *