सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में किराये पर रहने वाले युवक ने पारिवारिक कलह में सोमवार देर रात को चार मंजिला इमारत से कूदकर सुसाइड कर लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव प
.
उबर बाइक चलाता था
अलीगढ़ हरदुआगंज के उखलना गांव के रहने वाले सहदेव परिवार संग नोएडा के होशियारपुर गांव में चार मंजिला भवन में ऊपरी मंजिल के पर किराये पर रहते हैं। पांच बच्चों में सबसे बड़ा बेटा राहुल उबर बाइक चलाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सहदेव कोई काम धंधा नहीं करते हैं। शराब की लत के चलते आए दिन झगड़ा करते हैं। सोमवार रात को भी परिवार में कलह हुई थी। इस बात को लेकर राहुल नाराज हो गया था। उसने गुस्से में घर की बालकनी से छलांग लगा दी।
सड़क पर गिरा सिर में चोट लगी
सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सिर में चोटी लगी। उसको अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि पोस्टमॉर्टम आदि प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
