मुख्य बातें

हरियाणा IPS पूरन कुमार के गनमैन की पत्नी का खुलासा: बोलीं- रोहतक जेल में बंद पति को जान का खतरा, कुछ अफसर चुप कराना चाह रहे – Haryana News

हरियाणा IPS पूरन कुमार के गनमैन की पत्नी का खुलासा:  बोलीं- रोहतक जेल में बंद पति को जान का खतरा, कुछ अफसर चुप कराना चाह रहे – Haryana News


हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में एक और टर्निंग पॉइंट आ रहा है। पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार की जान को खतरा बताया गया है। सुशील इस वक्त रोहतक जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी सोनी देवी ने हरियाणा सरकार को लिखे लैटर में 4 बड़े खुलासे क

.

लेटर में उन्होंने लिखा है कि रोहतक जेल में सुशील कुमार को रोज यातनाएं और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने सुशील कुमार को तुरंत किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने की मांग की है। सुशील कुमार IPS वाई पूरन कुमार के अलावा रोहतक के साइबर सेल के ASI संदीप लाठर के सुसाइड केस में भी अहम कड़ी है। लाठर ने 14 अक्टूबर को रोहतक में मामा के खेत में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

रोहतक पुलिस ने करप्शन केस में सुशील कुमार की 6 अक्टूबर को अरेस्टिंग दिखाई है, तब से ही वह जेल में है। सुशील की गिरफ्तारी के अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को वाई पूरन कुमार कुमार ने चंडीगढ़ में सुसाइड कर लिया था। बताया जा रहा है कि पूरन कुमार ने जिस रिवॉल्वर से सुसाइड किया, वो सुशील कुमार की ही सर्विस रिवॉल्वर थी। सुशील कुमार को अरेस्ट करने वाली रोहतक की टीम में ASI संदीप लाठर भी शामिल था।

यहां पढ़िए लेटर में क्या…

  • लेटर में पति को मुख्य गवाह बताया : सोनी देवी ने इस बात पर जोर दिया है कि उनके पति सुशील कुमार साधारण कैदी नहीं हैं, बल्कि IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से पहले की संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ी FIR (0156/2025) में एकमात्र मुख्य गवाह हैं।
  • रिकॉर्ड पर गवाही देने का दावा : लेटर में उन्होंने कहा है कि सुशील ही अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जो यह बता सकते हैं कि रोहतक में उनके खिलाफ दर्ज FIR झूठी है और उन्हें फंसाने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा थी। दिवंगत IPS अधिकारी की पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत भी पहले ऐसा ही आरोप लगा चुकी हैं। उनका कहना है कि उनके पति को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए यह FIR दर्ज कराई गई थी।
  • जिन अधिकारियों पर आरोप वह चुप कराना चाह रहे : सोनी ने आरोप लगाया कि पूरन कुमार के परिवार ने जिन प्रभावशाली अधिकारियों पर आरोप लगाया था, वे अब सबसे जरूरी गवाह को चुप कराना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरन कुमार का परिवार अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से है। उन्हें लगता है कि उनके पति को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
  • अंबाला या चंडीगढ़ जेल में शिफ्ट करने की मांग : सुशील कुमार की पत्नी सोनी देवी ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए अधिकारियों से गुजारिश की है कि सुशील को रोहतक जेल से तुरंत निकालकर अंबाला या चंडीगढ़ जैसी किसी सुरक्षित जेल में भेज दिया जाए। संदीप और विकास नाम के दो कैदी सुशील को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
  • इन अधिकारियों को भेजा लेटर :सुशील कुमार की पत्नी ने ये लेटर 2 नवंबर को हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), महानिदेशक (जेल), पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रोहतक जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चंडीगढ़ एसआईटी और जेल अधीक्षक को भेजा था।
7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपने आवास पर IPS पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपने आवास पर IPS पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने 2 वकीलों से बात की IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने 2 वकीलों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने पुष्टि की है कि पूरन कुमार ने अपनी मौत से एक दिन पहले उनसे बात की थी। वकीलों ने पुलिस को बताया कि पूरन कुमार ने 6 अक्टूबर को रोहतक में अपने PSO सुशील कुमार के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद कानूनी सलाह लेने के लिए उनसे संपर्क किया था।

शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने FIR दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सुशील कुमार उनसे 2.5 लाख रुपए प्रति माह की रिश्वत मांग रहे थे।

मामला दर्ज होने का डर था अपने बयानों के दौरान वकीलों ने पुलिस को बताया कि अधिकारी ने बार-बार चिंता व्यक्त की थी कि सुशील की गिरफ्तारी तो केवल शुरुआत है और उन्हें डर है कि जल्द ही उनके खिलाफ भी झूठा मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

जांच सूत्रों के अनुसार, एक वकील ने बताया कि वह FIR को लेकर बेहद चिंतित थे। उन्हें आशंका थी कि उन्हें भी झूठे मामले में फसाने की कोशिश की जा रही है। वह गंभीर मानसिक दबाव में थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *