मुख्य बातें

अमृतसर में प्रकाश पर्व ​का उत्साह: हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हो रहे देश-विदेश से आए श्रद्धालु ; रात को होगी दीपमाला और आतिशबाजी – Amritsar News

अमृतसर में प्रकाश पर्व ​का उत्साह:  हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हो रहे देश-विदेश से आए श्रद्धालु ; रात को होगी दीपमाला और आतिशबाजी – Amritsar News


पंजाब के अमृतसर सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आज बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रही है। इस पावन अवसर पर देश-विदे

.

इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब में गुरु साहिबानों के अस्त्र-शस्त्रों (जलो साहिब) की विशेष सजावट की गई। रात में श्री दरबार साहिब में दीपमाला और भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। हजारों की संख्या में संगतें हरमंदिर साहिब पहुंचकर एक-दूसरे को गुरपुरब की बधाई देती नजर आईं।

गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संदेश

श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह ने गुरु नानक नाम लेवा संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, गुरबाणी से जुड़ना चाहिए और गुरु के उपदेशों के अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए।

(जलो साहिब)

श्रद्धालुओं ने किया सरोवर स्नान और अमन-शांति की अरदास

श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धगेड़ा ने भी संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश मानवता और समानता के प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने आज गुरु घर पहुंचकर सरोवर में स्नान किया और वाहेगुरु से देश व परिवार की अमन-शांति के लिए अरदास की। उनका कहना था कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि इस पवित्र दिन उन्हें सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में स्नान करने का अवसर प्राप्त हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *