करणी विहार इलाके में परिचित ने नाबालिग लड़की से रेप किया।
जयपुर में किडनैप कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। रिश्तेदार की शादी में वह शामिल होने के लिए वह जयपुर आई थी। घुमाने के बहाने कार लेकर आए परिचित ने सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। करणी विहार थाने में नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने
.
पुलिस ने बताया- अलवर की रहने वाली 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। वह रिश्तेदार की शादी में शामिल में होने जयपुर आई हुई थी। आरोप है कि 31 नवम्बर की रात करीब 12 बजे शादी समारोह के दौरान आरोपी परिचित उससे मिला। धोखे से बातों में उलझाकर घुमाने के बहाने अपनी कार में नाबालिग को बैठा लिया। घुमाने के बहाने कार में किडनैप कर ले जाकर आरोपी उसे सुनसान जगह एक कमरे में ले गया।
जहां डरा-धमकाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन रेप किया। दरिंदगी के बाद आरोपी उसे धमकी देकर वापस छोड़कर चला गया। डरी-सहमी पीड़िता ने घर लौटने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजनों ने नाबालिग पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
