नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमनप्रीत और वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना टैटू दिखाती हुईं।
2 नवंबर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू बनवाया है।
हरमन ने बुधवार को सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने टैटू की फोटो पोस्ट की। इसमें ‘2025’ और ’52’ लिखा है। यह 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप और फाइनल में भारत की 52 रन की जीत को दर्शाते हैं। साथ ही 1973 से अब तक विमेंस वर्ल्ड कप के 52 साल पूरे होने का प्रतीक है।
हरमन ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘पहले दिन से इसका (ट्रॉफी) इंतजार था। वहीं, स्मृति मंधाना का टैटू BCCI द्वारा बुधवार को जारी एक वीडियो में दिखा। उन्होंने हाथ पर ट्रॉफी के साथ 2025 लिखवाया। आगे दोनों के टैटू देखिए…
1. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का टैटू…

हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो पोस्ट की।
2. स्मृति मंधाना का टैटू देखिए…

स्मृति मंधाना का यह ट्रैटू BCCI द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखा।
साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार जीता वर्ल्ड कप भारत की लड़कियों ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था। 87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं।
DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।

इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली।
बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीकी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं। भारत से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा। वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।
________________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम PM मोदी से मिलेगी:स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं; दीप्ति बोलीं- उन्हें क्या गिफ्ट दें, जल्द तय करेंगे

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के 3 दिन बाद भारतीय महिला टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। टीम बुधवार की शाम PM मोदी के साथ डिनर करेगी। खिलाड़ी मुंबई से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुकी हैं।’
मुलाकात को लेकर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा, ‘हम जल्द तय करेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी को बतौर टीम क्या गिफ्ट दिया जाए। टीम की साइन की हुई जर्सी या बैट।’ पूरी खबर
