मुख्य बातें

खन्ना में एक्टिवा की टक्कर से 3 बच्चे घायल: नाबालिग छात्र चला रहा था, छुट्टी के बाद स्कूल से जा रहा था घर – Khanna News

खन्ना में एक्टिवा की टक्कर से 3 बच्चे घायल:  नाबालिग छात्र चला रहा था, छुट्टी के बाद स्कूल से जा रहा था घर – Khanna News


अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा।

लुधियाना के खन्ना में पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललहेड़ी में एक छात्र की एक्टिवा से हुए हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। आठवीं कक्षा का छात्र छुट्टी के बाद एक्टिवा चला रहा था, तभी यह घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराय

.

जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा का छात्र अपनी एक्टिवा लेकर स्कूल आया था। छुट्टी के समय वह अपने ही स्कूल के आठ वर्षीय छात्र पीयूष को पीछे बैठाकर घर लौट रहा था। तेज रफ्तार से एक्टिवा चलाते समय उसने सड़क पर पैदल जा रही 10 वर्षीय शकुंती कुमारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शकुंती कुछ दूर तक घिसटती चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

टक्कर के बाद एक्टिवा बेकाबू हो गई, जिससे उसे चला रहा छात्र और पीयूष भी गिरकर घायल हो गए। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शकुंती कुमारी के माथे, चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची, अस्पताल पहुंचे परिजन।

डॉक्टर नवदीप जस्सल के अनुसार, बच्ची के माथे और चेहरे पर टांके लगाए गए हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीयूष की नाक पर दो टांके लगे हैं और वह अब स्थिर है। एक्टिवा चलाने वाले छात्र का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।

हादसे की खबर मिलते ही घायल बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने छोटे बच्चों को स्कूटर और बाइक चलाने देने की प्रवृत्ति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को वाहन चलाने देना न केवल कानूनन गलत है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने किसी छात्र को एक्टिवा लेकर स्कूल में कैसे आने दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *