मुख्य बातें

हरियाणा में बकरीद की छुट्टी की डेट बदली: अब 28 मई को रहेगा गजेटेड हॉलिडे; CS ने जारी किया लेटर, कांग्रेस MLA ने उठाई थी मांग – Haryana News

हरियाणा में बकरीद की छुट्टी की डेट बदली:  अब 28 मई को रहेगा गजेटेड हॉलिडे; CS ने जारी किया लेटर, कांग्रेस MLA ने उठाई थी मांग – Haryana News

हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजेटेड छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य में बकरीद का अवकाश बुधवार 27 मई 2026 की बजाय गुरुवार 28 मई 2026 को मनाया जाएगा। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह अवकाश हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थाओं में लागू होगा। इसके साथ ही 28 मई 2026 को घोषित यह गजेटेड हॉलिडे नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत भी मान्य रहेगा। यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किया गया है। सरकार ने पहले 16 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 27 मई को अवकाश घोषित किया था, जिसे अब संशोधित कर 28 मई कर दिया गया है। यहां देखिए सीएस के लेटर की कॉपी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *