फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस।
चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मंजीत की कोठी पर फायरिंग मामले के तार गैंगस्टर से जुड़ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे लक्की पटियाल की धमकी आई थी और 4 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी जांच के सा
.
सीसीटीवी में बाइक सवार कैद
सेक्टर 38 की जिस कोठी पर फायरिंग हुई है, उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसमें दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार दो लोग कोठी पर फायरिंग करके फरार हो जाते हैं। जांच में ये भी सामने आया है कि बदमाश जिस बाइक पर आए थे, उसकी नंबर प्लेट पर नंबर नहीं था।
अगर लिखा होता तो वो चंडीगढ़ के किसी ना किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता। इसलिए बदमाशों ने नंबर प्लेट को साफ कर दिया। वहीं, बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम छापेमारी कर रही है और चंडीगढ़ से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है ताकि उसमें बदमाशों का चेहरा नजर आ सके।
फायरिंग के दौरान थार पर लगी एक गोली।
डंप मोबाइल डेटा से ढूंढ रहे सुराग
पुलिस ने घटनास्थल का डंप मोबाइल डेटा उठा लिया है, जिससे पता चल जाएगा कि वारदात के समय और उससे पहले और बाद में वहां पर कितने मोबाइल फोन एक्टिव थे। उस दौरान उन्होंने किस-किस से बात की है और कितनी देर तक बात की। अगर उसमें से किसी ने विदेशी नंबर पर बात की होगी तो उसकी जांच की जाएगी।
क्योंकि उस दौरान विदेश में जिसको कॉल की गई है, वह शख्स लक्की पटियाल हो सकता है। क्योंकि वह भी काफी समय से विदेश में बैठा हुआ है। वहीं से फोन कर फिरौती की कॉल करता है, लेकिन उसको इनपुट लोकल शख्स के जरिए ही जाता है।
यहीं के लोग उसे बताते हैं कि पैसे वाले शख्स को टारगेट करना है। इसके बाद उस व्यक्ति की लोकल शख्स ही रेकी करता है। इसके बाद उसकी पूरी जानकारी विदेश में बैठे गैंगस्टर को देता है। इसके बाद लक्की वहां से फोन कर धमकी देता है। बाकी वारदात भी वह लोकल के जरिए ही कराता है।

सीएफएसएल जांच करती हुई।
चार राउंड से ज्यादा फायरिंग
चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग सुबह सेक्टर 38C स्थित कोठी नंबर 2176 पर हुई। 2 बदमाश बाइक पर यहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर भाग निकले। शुरुआती जांच में पता चला कि 4 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि, पुलिस मौके से खोल इकट्ठे कर रही है। कोठी में खड़ी कार में एक गोली का निशान है।
कोठी मालिक का मोहाली में होटल, पंजाब में कॉन्ट्रेक्टर
पुलिस के मुताबिक, जिस कोठी पर फायरिंग हुई, वह पार्षद हरदीप सिंह के रिश्तेदार की है। पार्षद भी कोठी के भीतर पहुंच चुके हैं। कोठी मंजीत सिंह नाम के व्यक्ति की है। उनका मोहाली में रीजेंटा होटल है। इस वजह से पुलिस इसे रंगदारी के एंगल से भी जोड़कर देख रही है।
