मुख्य बातें

रूपनगर में कच्चे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन: 10 हजार रुपए वेतन पर उठे सवाल, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई – Ropar (Rupnagar) News

रूपनगर में कच्चे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन:  10 हजार रुपए वेतन पर उठे सवाल, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई – Ropar (Rupnagar) News

रूपनगर नगर काउंसिल के लगभग 111 कच्चे सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में पंजाब मोर्चा की टीम ने विरोध प्रदर्शन किया। ये कर्मचारी मात्र 10,000 रुपये मासिक वेतन पर ठेके पर कार्यरत हैं। पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने कर्मचारियों की दयनीय स्थिति को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गौरव राणा ने कहा कि आज की महंगाई में 10,000 रुपये के वेतन में परिवार का गुजारा करना असंभव है। उन्होंने बच्चों की स्कूल फीस, बिजली-पानी के बिल और राशन के खर्चों का उल्लेख करते हुए इस वेतन को अपर्याप्त बताया। राणा बोले- CM मान के बडे़-बड़े दावे कर रहें राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी उपलब्धियों के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन शहर को साफ रखने वाले इन कर्मचारियों के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने सरकार पर केवल विज्ञापनों और फ्लैक्स बोर्डों के माध्यम से झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। राणा ने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे सभी 21 वार्डों में सत्ताधारियों का विरोध करें। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा। प्रदर्शन के दौरान “पंजाब सरकार मुर्दाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। इस मौके पर यूनियन प्रधान अजय भट्टी, कश्मीर सिंह नंगली, अनिल कुमार और बलवीर खान सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *