मुख्य बातें

हिमाचल को मुकेश कुमार को मैराथन स्टार सीरीज़ में 5-स्टार: देश के पहले पुलिस अधिकारी बने, SSB के लिए गौरव का क्षण – Kangra News

हिमाचल को मुकेश कुमार को मैराथन स्टार सीरीज़ में 5-स्टार:  देश के पहले पुलिस अधिकारी बने, SSB के लिए गौरव का क्षण – Kangra News


सशस्त्र सीमा बल (SSB) के उप महानिरीक्षक (CTC SSB साप्री) मुकेश कुमार ने विश्व मेजर मैराथन स्टार सीरीज़ में 5-स्टार सम्मान अर्जित कर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं, जो बल और राष्ट्र के लिए अत्यंत ग

.

कुमार ने यह सम्मान दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैराथनों को सफलतापूर्वक पूरा करके प्राप्त किया है। इनमें टीसीएस एम्स्टर्डम वर्ल्ड मेजर मैराथन 2025 (19 अक्टूबर 2025) और टीसीएस न्यूयॉर्क वर्ल्ड मेजर मैराथन 2025 (02 नवम्बर 2025) शामिल हैं।

मुकेश कुमार

आयरन मैन का जीत चुके हैं खिताब

इससे पहले भी मुकेश कुमार ‘आयरन मैन’ और ‘टफ मैन’ जैसे खिताब जीत चुके हैं। उनकी ये उपलब्धियां उनके असाधारण साहस, दृढ़ता, उच्च फिटनेस स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता को दर्शाती हैं। इन जीतों ने उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर और एंड्योरेंस एथलीटों में शुमार कर दिया है।

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UNO), न्यूयॉर्क में उन्हें सम्मानित किया गया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क, श्री पर्वतनेनी हरीश, IFS और श्री हरीश, IFS ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान भारत की खेल भावना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी प्रतिष्ठा में श्री कुमार के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *