मुख्य बातें

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया: पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई – Bahraich News

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया:  पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई – Bahraich News


अनुराग पाठक | बहराइच2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच के पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर दिया।

पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। साथ ही, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का भी आयोजन किया गया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल, विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षीगण शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, आरटीसी/आदर्श मेस और बैरक सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीसी बैरक और मेस की साफ-सफाई तथा गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की गई। गार्द की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। परेड में प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह और प्रभारी आरटीसी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *