मुख्य बातें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का रामगढ़ में प्रदर्शन: क्रांति दिवस पर 15 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा – Ramgarh (Jharkhand) News

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का रामगढ़ में प्रदर्शन:  क्रांति दिवस पर 15 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा – Ramgarh (Jharkhand) News

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रांति दिवस के अवसर पर रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। गिद्दी सी ट्रैक्टर स्टैंड से गगनभेदी नारों के साथ जुलूस निकाला गया, जो प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचकर सभा में प

.

सभा की अध्यक्षता भाकपा के प्रखंड सचिव नेमन यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, हजारीबाग जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार, सहायक जिला सचिव प्रोफेसर डॉ. अनवर और रामगढ़ जिला सचिव कयूम मलिक उपस्थित थे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने गिद्दी सी में सीबीआई के छापों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई लोग जेल जा चुके हैं और आगे भी जाएंगे। महेंद्र पाठक ने मांग की कि सीबीआई को केवल गिद्दी सी ही नहीं, बल्कि अन्य सभी कोलियरियों में भी रोड सेल में कथित गड़बड़ी की जांच करनी चाहिए, जहां इसी तरह की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है।

महेंद्र पाठक ने प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं की आधी से अधिक राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है और गुणवत्ता का अभाव है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक कई वर्षों से जनता को लूटने में लगे हैं, फिर भी गिद्दी नया मोड़ सड़क वर्षों से जर्जर पड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर गिद्दी सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।

भाकपा ने अपनी मांगों में गिद्दी थाना क्षेत्र में अवैध कोयला, बालू और पत्थर के कारोबारियों पर कार्रवाई करने तथा कोलियरियों में पेलोडर लोडिंग बंद कर हैंड लोडिंग चालू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *