मुख्य बातें

सिवनी में 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला: कुएं में लाश देखकर ग्रामीण ने दी किंदरई पुलिस को सूचना; घंसौर में होगा पीएम – Seoni News

सिवनी में 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला:  कुएं में लाश देखकर ग्रामीण ने दी किंदरई पुलिस को सूचना; घंसौर में होगा पीएम – Seoni News


सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छिंदवाहा ग्राम के एक कुएं से 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। यह घटना सुबह लगभग 7:30 बजे सामने आई, जब कुछ ग्रामीण कुएं से पानी लेने गए थे।

.

जानकारी के अनुसार, छिंदवाहा के समीप स्थित कुएं से पानी लेने गए लोगों ने कुएं के अंदर एक व्यक्ति का शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद किंदरई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेजा। मृतक की पहचान पिपरिया छिंदवाहा निवासी पन्नालाल तेकाम (70) के रूप में हुई है।

शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे।

पानी लेते समय गिरने की आशंका

किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि वृद्ध सुबह पानी लेने कुएं पर गए होंगे और पैर फिसलने से कुएं में गिर गए, जिससे दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *