मुख्य बातें

हिमाचल में BJP विधायक की बढ़ेगी मुश्किलें: हंसराज, निजी सचिव व एक अन्य पर FIR; पीड़िता के पिता बोले- अपहरण कर बदलवाया बेटी का बयान – Bharmour News

हिमाचल में BJP विधायक की बढ़ेगी मुश्किलें:  हंसराज, निजी सचिव व एक अन्य पर FIR; पीड़िता के पिता बोले- अपहरण कर बदलवाया बेटी का बयान – Bharmour News


चंबा चुराह से बीजेपी विधायक हंसराज शर्मा।

हिमाचल प्रदेश में चंबा के चुराह के भाजपा विधायक हंसराज शर्मा समेत उनके निजी सचिव व एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह एफआईआर पुराने मामले में लड़की के बयान बदलवाने के लिए दबाव डालने व धमकाने के आरोपों से जुड़ी है। लड़की के पिता ताज मोहमद ने आरोप लगाया

.

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पिछले साल आरोपी उन्हें और उनकी बेटी को जबरन किडनैप कर शिमला ले गए, जहां उन्हें धमकाकर बयान बदलवाया गया। बेटी का मोबाइल छीन लिया गया। उनकी बात न मानने पर घर में आग लगाने की धमकियां दी गईं। शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने मजबूर कर लिखित बयान तैयार करवाया, जिसे बेटी से लाइव आकर पढ़वाया गया।

पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी बेटी को गाड़ी में बैठाकर चंबा कोर्ट ले जाया गया और रास्ते में कहीं उतरने नहीं दिया। घर में उस समय उनकी पत्नी अकेली थी, जिससे डर कर बेटी ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया। घटना के बाद से पूरा परिवार लगातार भय में जी रहा था। अब फिर से डराया-धमकाया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया।

चुराह के विधायक हंसराज और उन पर आरोप लगाने वाली लड़की।

यहां पढ़े क्या है पूरा मामला

  • विधायक पर नग्न तस्वीरें मांगने का आरोप: 9 अगस्त 2024 में पीड़िता ने विधायक हंसराज पर अश्लील चैट, नग्न तस्वीरें मांगने, व्यक्तिगत धमकियों एवं दबाव बनाने का आरोप लगाया। 16 अगस्त 2024 को चंबा के महिला पुलिस थाना में FIR की गई। इसके बाद, युवती के चुराह कोर्ट में बयान हुए।
  • दो-दिन बाद बयान से पलटी युवती: कोर्ट में बयान के दो-तीन दिन बाद युवती ने सोशल मीडिया में लाइव आकर हंसराज पर लगे आरोपों को निराधार बताया। कहा- गलतफहमी, मानसिक तनाव और बहकावे में आकर बयान दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
  • 4 दिन पहले वीडियो शेयर कर रोई पीड़िता: 4 दिन पहले, पीड़िता ने सात मिनट से ज्यादा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें,वह निरंतर रोती रही। लड़की ने अपने परिवार को जान का खतरा बताया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। वह कहती हैं कि विधायक की वजह से उसका परिवार बर्बाद हो गया है। चंबा के चुराह के विधायक पर आरोप लगाने वाली युवती रोते हुए।
  • हंसराज ने मानहानि की चेतावनी दी: 3 दिन पहले MLA हंसराज ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लड़की के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा- बेटी जो आरोप लगा रही है, उससे वे आहत हैं। उन्होंने कहा कि बीते साल भी लड़की ने ऐसे आरोप लगाए थे। इसके बाद तीन जजों के सामने मुकर गई।
  • MLA बोले-दंगे भड़काने की कोशिश: हंसराज ने कहा कि लड़की किसी के इशारे पर साम्प्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है। मुसलमानों को बरगलाया जा रहा है। राजनीति से जुड़े लोग दंगे करवाना चाहते हैं। मुसलमानों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़की डेढ़ लाख का मोबाइल कैसे रख सकती है। ब्रांडेड कपड़े कैसे पहन सकती है। लड़की का मेडिकल होना चाहिए, वह कौन सी दवाएं या नशा करती है। विधायक ने कहा कि लड़की के खिलाफ वह मानहानि का दावा करेंगे।
  • विधायक द्वारा डराने-धमकाने के बाद बदले बयान: 2 दिन पहले लड़की ने फिर से एक और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया। इसमें, लड़की कहती है कि उसने बीते साल जो बयान दिए थे, वह विधायक द्वारा डराने व धमकाने के बाद दबाव में आकर दिए। उन्हें विधायक के लोगों ने लिखकर दिया कि उसे क्या-क्या बोलना है। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे घबराकर उसने बयान दिया था। लड़की ने विधायक के कारोबार पर भी गंभीर सवाल उठाए।
  • अब लड़की का एक ऑडियो वायरल: बीती शाम को पीड़िता का एक पुलिस जवान के साथ फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल किया गया। इसमें पीड़िता पुलिस के किसी जवान से बात करती हैं और कहती है कि तू उसे बदनाम क्यों कर रहा है? उसे किसी ने बताया कि तू (पुलिस जवान) लोगों के पास बकवास कर रहा है। व्यक्ति बोलता है कि उसने किसी को कुछ नहीं कहा। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग बीती शाम को किसी ने सोशल मीडिया में वायरल की।
  • पीड़िता ने महिला पत्रकार को निशाने पर लिया: इसके जवाब में लड़की ने देर रात एक और वीडियो डाला। इसमें वह चंबा की एक महिला पत्रकार पर निशाना साधती है। कहती है कि तेरे कहने पर ही उसने उस व्यक्ति (पुलिस) से बात की थी और अब हंसराज के इशारे पर उसे बदनाम करने के लिए ऑडियो वायरल रही है। इस वीडियो में पीड़िता महिला पत्रकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाती है।
  • अब पिता ने कराई FIR: अब लड़की के पिता ने विधायक, निजी सचिव और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इससे मामला गरमा गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। गहनता से हो रही जांच: डीएसपी डीएसपी हितेश लखनपाल ने युवती के पिता द्वारा चुराह विधायक के खिलाफ दी गई शिकायत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि शिकायत के आधार पर लेखराज और मुनियान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *