मुख्य बातें

गुमला में बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत: बाइक सवार दो युवक जख्मी, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट; मेले लौट रहे थे घर – Gumla News

गुमला में बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत:  बाइक सवार दो युवक जख्मी, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट; मेले लौट रहे थे घर – Gumla News


विमल लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। (फाइल)

गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत महुआ मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में खकसी टोली निवासी 35 वर्षीय विमल लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संतोष मिंज और विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय पुलिस ने मृतक विमल लकड़ा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है।

स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

घायल विनोद कुमार ने बताया कि वे तीनों दोस्त बंदई मेला देखकर एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तेज रफ्तार और मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और काफी देर तक वहीं पड़े रहे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की।

पुलिस के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *