मुख्य बातें

जम्मू-कश्मीर नारको-टेरर मॉड्यूल का सरगना मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार: 2023 से फरार था, पाकिस्तानी हैंडलर्स और ऑपरेटिव्स के बीच मुख्य कड़ी था


  • Hindi News
  • National
  • Kingpin Of Jammu And Kashmir Narco terror Module Arrested From Mumbai Airport

मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने शनिवार को नारको-टेरर मॉड्यूल के सरगना को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। एजेंसी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अरशद उर्फ आसिफ, जो पुंछ जिले के हवेली तहसील के डेगवार-तेरवान गांव का निवासी है।

SIA के प्रवक्ता के अनुसार, अरशद 2023 से फरार था और सऊदी अरब से ऑपरेट कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय नारको-टेरर ऑपरेटिव्स के बीच मुख्य कड़ी के रूप में काम कर रहा था।

2023 में अरशद के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था, जिसके बाद अदालत से गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ। अब आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर SIA की हिरासत में लिया गया है।

आठ आरोपी, जिनमें से दो फरार थे

इस मामले में कुल आठ आरोपी शामिल पाए गए थे, जिनमें से दो फरार थे। इनमें से एक फरार आरोपी लकीत अहमद को SIA जम्मू ने मार्च 2025 में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह घटना के बाद दुबई भाग गया था, जहां अरशद ने उसकी यात्रा की व्यवस्था की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि अरशद ने सुरनकोट (पुंछ) क्षेत्र में एक गुप्त बैठक की थी।, जिसमें पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवाद और नारको-टेरर गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई गई थी।

SIA के अनुसार, यह गिरफ्तारी एजेंसी की नारको-टेररिज्म और सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर:घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे; सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग की

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से शुक्रवार को घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *