रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR) अभियान के तहत गहन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशालाएं गुढियारी और तात्यापारा मंडलों में हुईं। जिनमें बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ब
.
गुढियारी मंडल की कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। वहीं, तात्यापारा मंडल की कार्यशाला में रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने एसआईआर के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
भाजपा का यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक संगठित प्रयास है। 4 नवंबर से प्रदेशभर में बीएलओ की तरफ से घर-घर जाकर सत्यापन काम शुरू हो चुका है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर सहयोग कर रहे हैं।
बीजेपी नेता यशवंत जैन ने कहा कि, यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो, यह सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने की सलाह दी।

भाजपा नेताओं ने एसआईआर के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
एसआईआर को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही- मूणत
भाजपा नेता राजेश मूणत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्ष एसआईआर अभियान को लेकर भ्रम फैला रहा है। यह पहल मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें निर्णायक है।
