चिकनी चमेली फिल्मी गीत की तर्ज पर मंदिर के अंदर ठुमके लगाती महिला। इस वीडियो को लेकर हिंदू संगठन थाना डिविजन-6 में शिकायत देने जा रहे हैं।
जालंधर सिटी से एक मंदिर में फिल्मी गीत के आपत्तिजनक बोलों पर नाचती महिला का वीडियो सामने आया है। इस पर शिव सेना लॉयन ने आपत्ति जताई है। वीडियो में महिला मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने चिकनी चमेली गीत पर ठुमके लगाती हुई नजर आती है। शिव सेना लॉयन क
.
मंदिर के अंदर काली माता की मूर्ति के आगे ठुमके लगाती महिला।
पुलिस को शिकायत देकर करेंगे कार्रवाई की मांग सुनील कुमार बंटी ने कहा कि वह महिला के खिलाफ शिकायत देंगे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। महिला का घर भी थाना डिविजन नंबर-6 के पास है। हालांकि वह कभी उससे मिले नहीं हैं। न ही अभी तक महिला का असली नाम पता है। पुलिस से इनकी पहचान उजागर करने और थाने बुलाने की मांग की जाएगी। अगर इनके खिलाफ पुलिस एक्शन नहीं लेती है तो शिव सेना अन्य हिंदू संगठनों की मदद से प्रदर्शन करेगी।
शहजादी रूबल आईडी से अपलोड हुआ है वीडियो सुनील कुमार बंटी ने बताया कि इस वीडियो को उनकी महिला विंग की नेता ने देखा और आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि वीडियो किसी शहजादी रूबल आईडी से अपलोड की गई है। इसमें काली माता का मंदिर दिख रहा है। इसमें माता की मूर्ति के आगे महिला ठुमके लगा रही है। इस दौरान कई बार उसकी साड़ी का पल्लू भी गिर जाता है। काली मंदिर में इस तरह के आपत्तिजनक गाने “चिकनी चमेली पव्वा चढ़ा के आई’ पर डांस करना हिंदू देवी-देवताओं का अपमान है।

डांस करते वक्त मंदिर के अंदर महिला ने पहन रखे हैं सैंडल।
मंदिर में सैंडल पहनकर किया गया डांस सुनील कुमार बंटी ने बताया कि महिला ने आपत्तिजनक गीत पर डांस तो किया ही है। हो सकता है कि ये गीत मंदिर में न बजाकर बाद में वीडियो में लगाया गया है। लेकिन डांस चिकनी चमेली गीत की तर्ज पर ही है। इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात ये है कि मंदिर का पुजारी भी वहां नजर आ रहा है, महिला को किसी ने रोका नहीं। उसकी साड़ी का पल्लू कई बार नाचते हुए गिरता है। इसके अलावा मंदिर के अंदर सैंडल पहनकर वह डांस कर रही है। मंदिर में सैंडल या जूते पहनकर जाना ही अपने आप में बेअदबी है।
