मुख्य बातें

झरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव: पत्नी छठ पूजा के लिए मायके गई हुई थी, घर के आंगन में पड़ी मिली लाश – Dhanbad News

झरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव:  पत्नी छठ पूजा के लिए मायके गई हुई थी, घर के आंगन में पड़ी मिली लाश – Dhanbad News

धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र स्थित ऐना तालाब के पास एक घर के आंगन में 45 वर्षीय चालो भुइंया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

.

मृतक पेशे से दिहाड़ी मजदूर था और घटना के समय घर पर अकेला था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी छठ पूजा के लिए अपने मायके गई हुई थी। सुबह तक घर से कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों ने झांककर देखा, जहां चालो भुइंया का शव आंगन में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू पर जांच में जुट गई है। फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक शांत स्वभाव का व्यक्ति था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, परिवार के सदस्य इस घटना से सदमे में हैं। इस संबंध में झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *