मुख्य बातें

तेजस्वी यादव देवघर पहुंचे, मीटिंग के बाद पूर्णिया रवाना: बोले- चुनाव के पहले चरण में ही एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया – Deoghar News

तेजस्वी यादव देवघर पहुंचे, मीटिंग के बाद पूर्णिया रवाना:  बोले- चुनाव के पहले चरण में ही एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया – Deoghar News


बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार रात देवघर पहुंचे और मोहनपुर प्रखंड के चोपड़ा मोड़ स्थित एक स्थानीय होटल में रुके। बुधवार सुबह उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिसके बाद वे देवघर एयरपोर्ट से पूर्णिया के लिए रवाना हो गए। प्रस्थान से पह

.

महागठबंधन की सरकार बन रही है: तेजस्वी

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने महागठबंधन की सरकार बनाने का स्पष्ट निर्णय ले लिया है। तेजस्वी ने दावा किया, “महागठबंधन की सरकार बन रही है। पहले चरण में ही एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया गया है।”

होटल में तेजस्वी ने सीमित सदस्यों के साथ चुनावी रणनीति और आगामी रैलियों पर चर्चा की।

चुनावी रणनीति और आगामी रैलियों पर चर्चा की

स्थानीय पार्टी नेताओं के अनुसार, तेजस्वी यादव का देवघर दौरा चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से था। देर रात होटल में उन्होंने सीमित सदस्यों के साथ चुनावी रणनीति और आगामी रैलियों पर चर्चा की। सुबह हुई छोटी बैठक में भी कार्यकर्ताओं ने जोशीला समर्थन व्यक्त किया और भविष्य की गतिविधियों की रूपरेखा पर सहमति बनी।

‘ग्रामीण और शहरी दोनों मतदाता महागठबंधन के पक्ष में संकेत दे रहे’

देवघर से रवाना होने से पहले, तेजस्वी यादव ने क्षेत्रीय लोकतांत्रिक ताकतों की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों मतदाता महागठबंधन के पक्ष में संकेत दे रहे हैं। उनके इस बयान ने स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में सकारात्मक चर्चा तेज कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *