मुख्य बातें

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई जाने वालों की भीड़: छठ और वोटिंग के बाद रोजगार की तलाश में जा रहे परदेस; कहा- मजबूरी में जाना पड़ रहा है – Begusarai News

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई जाने वालों की भीड़:  छठ और वोटिंग के बाद रोजगार की तलाश में जा रहे परदेस; कहा- मजबूरी में जाना पड़ रहा है – Begusarai News


ट्रेन में चढ़ने के लिए उमड़ी भीड़

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर महापर्व छठ और वोटिंग खत्म होने के बाद परदेस जाने वालों लोगों की भीड़ बढ़ गई है। आज शनिवार को रेलवे स्टेशन से हजारों लोग परदेस के लिए रवाना हुए। जाने वाले लोगों का कहना था, अगर यहीं रोजगार रहता था तो घर छोड़कर नहीं जाते।

.

अप्रत्याशित भीड़ जुटने के बाद रेल प्रशासन और रेल पुलिस अलर्ट हो गया। सभी कर्मी और अधिकारियों की ओर से माइकिंग करने के अलावा मुस्तैदी के साथ ट्रेन रुकने पर बारी-बारी से लोगों को चढ़ाया गया। जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

सुरक्षा में तैनात आरपीएफ और जीआरपी।

स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल

सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वालों की थी। यहां से बड़ी संख्या में लोग फिर से परिवार के लिए रोजी-रोटी की तलाश में परदेस की ओर पलायन कर चल पड़े हैं। जिससे स्टेशन से लेकर ट्रेन तक अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर और पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद अचानक बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बाहर जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आज गाड़ी संख्या 12553 वैशाली एक्सप्रेस, 15509 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15713 कटिहार इंटरसिटी, 15624 जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रियों का काफी भीड़ है।

जिन्हें रिजर्वेशन में कंफर्म टिकट नहीं मिला, वैसे लोगों की संख्या भी काफी अधिक थी। स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर पर भी लगातार भीड़ उमड़ते रही। जिसके मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। टिकट काउंटर से लेकर ट्रेन में चढ़ने तक मदद की जा रही है।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *