मुख्य बातें

मंडी में कार-बस की टक्कर, वकील की मौत: डिवाइडर से टकराई गाड़ी, पांच साल के बेटे के पिता, दिल्ली जा रही थी बस – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में कार-बस की टक्कर, वकील की मौत:  डिवाइडर से टकराई गाड़ी, पांच साल के बेटे के पिता, दिल्ली जा रही थी बस – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के बैहना गांव के एक वकील की डडौर में हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार वकील की मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई। बल्ह थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है

.

हरियाणा रोडवेज, दिल्ली डिपो के चालक अब्दुल हमीद ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2025 की रात लगभग 10:00 बजे वे अपनी बस मनाली से दिल्ली जा रहा था।

बस से टकराकर डिवाइडर से टकराई कार

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब बस डडौर से लगभग 300-400 मीटर पीछे थी, तभी डडौर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार (HP33C-3657) गलत लेन में आकर बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चालक अंकुश वालिया निवासी बैहना की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक अंकुश वालिया मंडी में बतौर एडवोकेट कार्यरत थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे 5 साल का बेटा, माता-पिता और पत्नी को छोड़ गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *