धारूहेड़ा और एनएच-71 की पार्किंग में खड़े ओवरलोड डंपर।
रेवाड़ी में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) और आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हाईवे पर ओवरलोड डंपरों के चलने की लगातार मिल रही शिकायतों पर टीम ने एनएच-48 और रेवाड़ी-नारनौल बाईपास पर विशेष चेकिंग
.
इस दौरान कुल 11 ओवरलोड डंपरों के चालान काटे गए, जिनकी कुल राशि 6 लाख 58 हजार रुपए रही। सभी वाहनों को जब्त कर धारूहेड़ा और एनएच-71 की पार्किंग में खड़ा कर दिया गया।
ओवरलोड डंपरों के कारण हो रही दुर्घटनाएं
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे पर ओवरलोड डंपरों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्हें लगातार ओवरलोड डंपरों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
चालान काटते हुए अधिकारी।
पहले भी कट चुके लाखों के चालान
निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने यह भी बताया कि टीम द्वारा बार-बार चेकिंग की जा रही है और पहले भी ओवरलोड डंपर चालकों पर लाखों रुपए के चालान काटे जा चुके हैं। आरटीए अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सीएम फ्लाइंग और आरटीए विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करती हुई।
चालान किए गए ओवरलोड वाहनों का विवरण इस प्रकार है:
1. RJ-32GD-2800: 1,07,000 रुपए
2. HR-47F-9248: 61,000 रुपए
3. HR-62A-4953: 25,000 रुपए
4. HR-66B-6749: 29,000 रुपए
5. HR-66B-2744: 57,000 रुपए
6. HR-47D-6991: 37,000 रुपए
7. RJ-32GC-6425: 54,000 रुपए
8. RJ-32GC-5675: 51,000 रुपए
9. HR-55AK-5757: 57,000 रुपए
10. HR-55AF-0057: 93,000 रुपए
11. HR-38AC-6386: 87,000 रुपए
