मुख्य बातें

श्रीनगर में रास्ते को लेकर विवाद, पिता-पुत्र घायल: एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी – Ajmer News

श्रीनगर में रास्ते को लेकर विवाद, पिता-पुत्र घायल:  एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी – Ajmer News


मारपीट कर हमलावर बाइक से हुए फरार।

अजमेर जिले में श्रीनगर के कानपुरा रोड स्थित चाचा-भतीजे के बीच रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएन अस्पताल अजमेर में रेफर कर द

.

कानपुरा रोड निवासी हरि गुर्जर व उसके चाचा लक्ष्मण गुर्जर के बीच काफी समय से खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। बाद में चाचा के परिवार के दाे लाेगाें ने हरि गुर्जर के पुत्र राजेंद्र पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों हमलावर बाइक पर बैठकर भाग छूटे। खून से लथपथ राजेंद्र व पिता हरि गुर्जर को श्रीनगर चिकित्सालय लाया गया, जहां राजेंद्र काे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने लक्ष्मण गुर्जर, महावीर, हरिओम को शांतिभंग मे गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी है।

(इनपुट-योगेश कुमावत, श्रीनगर)

………..

पढें ये खबर भी…

डिप्टी कमाडेंट-लेक्चरर भर्ती परीक्षा आवेदन-फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे अभ्यर्थी:बिना योग्यता आवेदन करने वाले परीक्षार्थी फार्म भी विड्रॉ कर सकेंगे, लास्ट डेट 14 नवंबर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 और लेक्चरर (आयुष विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के आवेदन पत्रों में नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि तथा जेंडर को छोड़कर अन्य विवरणों के ऑनलाइन संशोधन की सुविधा दी गई है। ये संशोधन 8 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। पूरी खबर पढें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *