मुख्य बातें

सोनीपत में नौकरी के नाम पर 5.20 लाख ठगे: हेल्थ डिपार्टमेंट में लगवाने का दिया झांसा, रुपए वापस मांगने पर गाली-गलौज, आरोपी अरेस्ट – Gohana News

सोनीपत में नौकरी के नाम पर 5.20 लाख ठगे:  हेल्थ डिपार्टमेंट में लगवाने का दिया झांसा, रुपए वापस मांगने पर गाली-गलौज, आरोपी अरेस्ट – Gohana News

सोनीपत में गन्नौर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को अरेस्ट किया है।

सोनीपत जिले की गन्नौर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मीमारपुर निवासी नरेश के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

.

जानकारी के अनुसार, गांव भोरा रसूलपुर निवासी संदीप ने 26 जून, 2024 को थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि उसके परिचित नरेश ने उसे झांसे में लिया। नरेश ने बताया था कि उसे बताया था कि स्वास्थ्य विभाग में उसका एक बड़ा अधिकारी परिचित है और वह कई लोगों को स्थायी नौकरी दिलवा चुका है। उसने नौकरी लगवाने के लिए लगभग आठ लाख रुपए का खर्च बताया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जुलाई 2024 में नरेश ने उसे ललित नामक व्यक्ति से मिलवाया। इसके बाद 12 मई, 2024 को नरेश और ललित ने उससे कुल 5 लाख 20 हजार रुपए लिए। इसमें 2 लाख 20 हजार यूपीआई के माध्यम से और 3 लाख रुपए नकद शामिल थे। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी संदीप को कोई नौकरी नहीं मिली।

रुपए लौटाने से किया इनकार, गाली- गलौज की

जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर, गन्नौर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सहायक उप निरीक्षक नरेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं और ठगे गए पैसों का इस्तेमाल कहां किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *